लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 09:51 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 24 मई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,844 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 103 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में ये 24 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 268 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 260 लोग दक्षिण अंडमान जिले में और आठ उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में हैं।

उन्होंने बताया कि 32 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 6,473 हो गई।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक 3,83,265 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है, यहां संक्रमित होने की दर 1.79 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक 1,20,801 से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस