लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 24 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:03 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 24 और मरीजों की मौत हो गई जबकि इस महामारी के 2,036 नये मामले सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में 5,41,873 मामले सामने आ चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,036 नये संक्रमित पाये गये जबकि इसी अवधि में 2,618 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है।

प्रसाद के मुताबिक अब तक 5,09,556 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय 24,575 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि इनमें घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में 11,792 लोग हैं जबकि निजी चिकित्सालयों में 2294 लोग इलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 24 और मौतों का आंकड़ा सामने आने के बाद अब तक कोविड-19 से मृतकों की संख्‍या बढ़कर 7,742 हो गई है।

उन्‍होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 1.75 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जबकि अभी तक राज्य में 1.91 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

रविवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक लखनऊ में 342, मेरठ में 230, गौतमबुद्धनगर में 123 और गाज़ियाबाद में 113 तथा कानपुर में 108 संक्रमित पाये गये हैं। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सात मरीजों की मौत जबकि गोरखपुर में दो मरीजों मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?