लाइव न्यूज़ :

केरल में सामने आये कोविड-19 के 2,357 नये मामले, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:29 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच अप्रैल केरल में सोमवार को नौ स्वास्थ्यकर्मियों समेत 2,357 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ ही राज्य में महामारी के मामले 11.37 लाख हो गये जबकि 12 मरीजों की मौत हो जाने के साथ ही अब तक प्रदेश में 4682 लोगों ने इस संक्रमण के चलते जान गंवायी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 1866 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक 11,04,225 लोग इस संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 40,191 नमूनों की जांच हुई। अब तक राज्य में 1,33,95,135 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण दर 5.86 फीसदी है।

राज्य में सबसे ज्यादा 360 नए मामले कोझिकोड से सामने आए हैं। इसके बाद एर्नाकुलम से 316, और तिरुवनंतपुरम से 249 नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में नौ स्वास्थ्यकर्मी हैं।

राज्य में फिलहाल 28,372 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'