लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 234 और लोगों की मौत, 4,844 नए मामले

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:30 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 234 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 234 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,209 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत झांसी में हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 18, वाराणसी में 15, अयोध्या में 14, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर तथा झांसी में 10-10 मरीजों की महामारी से मौत हुई है।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 301 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 297, सहारनपुर में 264, वाराणसी में 245, झांसी में 180, बुलंदशहर में 163, गाजियाबाद में 159, गौतम बुद्ध नगर में 146 और मुजफ्फरनगर में 138 नए मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3,17,684 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4,67,37,022 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस