लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 23 महिला उम्मीदवार ने फहराया विजयी पताका, लेकिन हरियाणा में महिला विधायकों की संख्या घटी

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:12 IST

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां नैना डबवाली से विधायक रह चुकी हैं। बड़खल सीट से भाजपा की सीमा त्रिखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2,500 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 288 सदस्यीय नवनिर्वाचित विधानसभा में इस बार 23 महिलाएं होंगी, जिनमें 11 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं।महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है। तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय नवनिर्वाचित विधानसभा में इस बार 23 महिलाएं होंगी, जिनमें 11 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं। महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है। तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं। हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में विजयी हुई 13 महिलाओं के मुकाबले इस बार आठ महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

महाराष्ट्र में जिन मौजूदा विधायकों ने इस बार भी जीत दर्ज की उनमें मंदा म्हात्रे (बेलापुर) मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हिरे (नासिक पश्चिम), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका रजाले (शिवगांव) और भारती लवहेकर (वर्सोवा) शामिल हैं।

सभी आठ उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं। कांग्रेस ‍विधायक प्रणति शिंदे (मध्य सोलापुर शहर), यशोमति ठाकुर (तेवसा) और वर्षा गायकवाड़ (धारावी-मुंबई) इस बार भी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। एनसीपी विधायक सुमन पाटिल भी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं।

नए विधायकों में राकांपा की सरोज अहीर (देवालाली), शिवसेना की यामिनी जाधव (भायखला), श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोरडिकर (जिंतूर), नमिता मुंदादा (काइज), मुक्ता तिलक (कस्बा पेट) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोकर (वरोरा) और सुलभा खोडके (अमरावती) शामिल हैं। दो निर्दलीय उम्मीदवारों गीता जैन (मीरा भायंदर) और मंजुला गावित (सकरी) को भी जीत मिली।

हालांकि राज्य की मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता पंकजा मुंडे को पारली सीट से हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 3,237 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनमें 235 महिलाएं थीं। वहीं हरियाणा में इस बार आठ महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। बाढ़डा सीट से जननायक जनता पार्टी (जजपा) की उम्मीदवार नैना चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,000 वोटों के अंतर से हराया।

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां नैना डबवाली से विधायक रह चुकी हैं। बड़खल सीट से भाजपा की सीमा त्रिखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2,500 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। बीजेपी की निर्मल रानी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को गनौर सीट से 10,000 से अधिक मतों से हराया।

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के राकेश कुमार को 14,999 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला खटक ने कलानौर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के राम अवतार को 10,000 से अधिक मतों से हराया। वहीं भाजपा के कमलेश ढांडा ने कलायत सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को 8,000 मतों से हराया।

कांग्रेस प्रत्याशी शैली ने नारायणगढ़ सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 20,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया और कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला ने भाजपा के बलवंत सिंह को साढौरा सीट से 17,020 सीटों से हराया। गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 13 महिला उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया