लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 23 नए मामले

By भाषा | Updated: September 10, 2021 23:42 IST

Open in App

रायपुर, 10 सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 23 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,04,820 हो गई है।

राज्य में इस अवधि में 12 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं 16 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 23 नए मामले आए। इनमें रायपुर जिले से पांच, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से तीन, बलौदाबाजार से दो, बिलासपुर से दो, रायगढ़ से एक, कोरबा से एक, जांजगीर-चांपा से दो, कोरिया से एक, जशपुर से दो, कांकेर से दो और अन्य राज्य से संबंधित एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,820 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,871 मरीज इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं। राज्य में 391 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक महामारी से 13,558 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 1,57,899 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है और वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब