लाइव न्यूज़ :

#21DayLockdown: भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने घर से अदा की जुमे की नमाज, कोरोना वायरस के चलते इमामों ने की थी घर पर रहने की अपील

By गुणातीत ओझा | Updated: March 27, 2020 14:54 IST

देश में 21 दिन के लॉकडाउन के समर्थन में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी मुस्लिमों से अपील की है कि नमाज घर से ही अदा करें। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को घर नमाज अदा की और तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायर के बढ़ते संक्रमण को देखेत हुए दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा- घरों से अदा करें नमाजदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 753 हो गई है, 20 लोग जान गंवा चुके हैं

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से अपील की गई है कि घरों में ही रहें। ज्यादा जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें। इस क्रम में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी मुस्लिमों से अपील की है कि नमाज घर से ही अदा करें। इस कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को घर नमाज अदा की और तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की मुस्लिमों से अपील

कोरोना वायरस के संकट से जूझ पूरे देश को सुरक्षित रखने के क्रम में दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुस्लिमों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें। घर से ही नमाज अगा करें और सुरक्षा के लिहाज से हर संभव कदम उठाएं। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इससे पहसे एलान किया था कि जुमे की नमाज अदा नहीं की जाएगी। जमीअत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरखद मदनी ने भी अपील की है कि जुमे में जमात की बजाय घर पर ही नमाज पढ़े। 

घाटी में भी घरों से नमाज अदा करने की गुजारिश

कोरोना वायरस को लेकर कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासीरुल इस्लाम ने कहा कि कश्मीर एक आपदा की ओर बढ़ रहा है। पूरे कश्मीर में किसी भी मस्जिद या धर्मस्थल में शुक्रवार को जुमे की सामूहिक नमाज़ नहीं होनी चाहिए। सभी मस्जिदों और धर्मस्थलों के प्रबंधन से विनम्र अपील है कि शुक्रवार की नमाज का आयोजन न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह हमारी सुरक्षा के लिए है और इस्लाम इसकी अनुमति देता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव