अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 21 नए मामले
By भाषा | Published: December 17, 2020 01:57 PM2020-12-17T13:57:17+5:302020-12-17T13:57:17+5:30
ईटानगर, 17 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कम से कम 21 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,574 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि नए मामलों में से पांच मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र, चार मामले अंजॉ, और तीन-तीन मामले ईस्ट सियांग और लोअर दिबांग वैली से सामने आए हैं। इसके अलावा दो मामले लोंगडिंग और एक-एक मामला वेस्ट कामेंग, लोहित, तवांग और वेस्ट सियांग से सामने आया है।
उन्होंने बताया कि दो को छोड़कर बाकी सभी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। बुधवार को 14 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,278 हो गई।
राज्य में स्वस्थ होने की दर 98.21 फीसदी है। यहां 241 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 55 मरीजों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है। मृत्य दर 0.33 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।