लाइव न्यूज़ :

मुरैना में सिंथेटिक दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाला 21 लाख रुपये का रसायन जब्त, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:46 IST

Open in App

मुरैना, (मप्र) 13 नवंबर मध्यप्रदेश में पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मुरैना जिले के अम्बाह कस्बे में तीन गोदामों पर छापा मारकर सिंथेटिक दूध तैयार करने में कथित तौर पर इस्तेमाल होने वाले 21 लाख रुपये कीमत के रसायनिक पदार्थ जब्त किये हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को अम्बाह कस्बे में सोनू अग्रवाल (35) के गोदामों से शैम्पू, कास्टिक सोडा और डिटर्जेंट के बोरे बरामद किये गये। अग्रवाल हाल ही में दूध में मिलावट के आरोप में तीन माह जेल में गुज़ारने के बाद जमानत पर बाहर आया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने बताया कि मिलावटी दूध का निर्माण और बेचने के आरोप में अग्रवाल को पिछले साल 19 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि गोदामों पर छापे के बाद अग्रवाल फिलहाल फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सोनी ने बताया कि आरोपी अग्रवाल मुरैना के अलावा ग्वालियर, भिण्ड और श्योपुर में मिलावटी सिंथेटिक दूध की आपूर्ति करता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के गोदामों से एक हजार बोरी डिटर्जेंट बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि दूध की मिलावट कर उसकी आपूर्ति करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। दीपावली के त्योहारी सीजन में मिलावटी दूध और मावे का मिठाई बनाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस