लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 30, 2020 11:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,549 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,02,44,852 हो गई है, जबकि इनमें से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 98.34 लाख हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। लोगों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.99 प्रतिशत है।

सुबह आठ बजे जारी इन आंकड़ों के अनुसार 286 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 98,34,141 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे संक्रमण से उबरने की दर 95.99 प्रतिशत हो गई है, जबकि कोविड-19 मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार नौवें दिन तीन लाख से कम रही। देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,62,272  है, जो कुल संक्रमितों का 2.56 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 29 दिसंबर तक 17,09,22,030 नमूनों की जांच की चुकी है। इनमें से 11,20,281 जांच मंगलवार को की गई।

मंत्रालय के अनुसार 286 और रोगियों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 68, पश्चिम बंगाल में 30, दिल्ली में 28 और केरल में 24 रोगियों की मौत हुई।

देश में अब तक कुल 1,48,439 रोगियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 49,373 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 12,092, कर्नाटक में 12,074, दिल्ली में 10,502, पश्चिम बंगाल में 9,655, उत्तर प्रदेश में 8,340, आंध्र प्रदेश में 7,100 और पंजाब में 5,322 रोगियों की मौत हुई। मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक रोगियों की मौत विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के चलते हुई।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।''

साथ ही उसने कहा कि राज्यवार आंकड़ों का सत्यापन और मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम