2019 में PM मोदी को पस्त करने के लिए चंद्रबाबू नायडू ने कसी कमर, 22 तारीख को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2018 06:10 AM2018-11-11T06:10:08+5:302018-11-11T06:10:08+5:30

2019 के चुनाव से पहले सभी पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को पस्त करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं।

2019 opposition parties to discuss anti bjp front on nov 22 | 2019 में PM मोदी को पस्त करने के लिए चंद्रबाबू नायडू ने कसी कमर, 22 तारीख को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

2019 में PM मोदी को पस्त करने के लिए चंद्रबाबू नायडू ने कसी कमर, 22 तारीख को कर सकते हैं बड़ा ऐलान

2019 के चुनाव से पहले सभी पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को पस्त करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश में जुटे तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का विपक्षी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है।

 चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा विरोधी दल एक साझा मंच तथा भविष्य की योजना बनाने के लिए 22 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक करेंगे।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ यहां अपने रिवरफ्रंट आवास पर बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए सभी को एक मंच पर लाना है।

 गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत बनकर यहां आए थे।नायडू ने कहा कि वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। 

वहीं, इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की थी. बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे नायडू ने दावा किया कि देश का मिजाज भाजपा नीत राजग के खिलाफ है।जल्द क्षेत्र में भी गठबंधन होगा। जबकि नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और एमके स्टालिन से मुलाकात की है।

(इनपुट भाषा)

Web Title: 2019 opposition parties to discuss anti bjp front on nov 22