लाइव न्यूज़ :

महोबा में जहरीली रोटी खिलाने से 20 कुत्तों की मौत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 11:25 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में कथित रूप से जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के भीतर 20 कुत्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्रीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि बसौरा गांव में शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर मिलाकर रोटियां फेंक दी, जिनके खाने से दो दिन के भीतर (शनिवार, रविवार को) 20 कुत्तों की मौत हो गयी है, इनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं । उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्जकर मृत कुत्तों को जमीन में दफना दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। बसौरा गांव के ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति ने बताया कि किसान जंगली जानवरों से फसल की रखवाली के लिए कई कुत्ते पाल रखे थे, जिन्हें शुक्रवार की रात जहर मिलाई रोटी खिला दी गयी, जिससे पालतू और आवारा 20 कुत्तों की मौत हुई है और अभी कुछ बीमार कुत्ते मर सकते हैं। महोबा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिचरण ने बताया कि बसौरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में कुत्तों की मौत के मामले की पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ‘दुष्कर्म’ पीड़िता लड़की के माता-पिता से मुलाकात की

भारतदिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने एमसीडी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर