लाइव न्यूज़ :

जयपुर भेजे गए असम कांग्रेस-एआईयूडीएफ के 20 उम्मीदवार? कांग्रेस ने कहा-पार्टी के उम्मीदवार नहीं

By भाषा | Updated: April 10, 2021 01:01 IST

Open in App

जयपुर/गुवाहाटी, नौ अप्रैल असम विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले ही खरीद-फरोख्त की किसी भी आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने गठबंधन के करीब 20 ऐसे उम्मीदवारों को जयपुर पहुंचा दिया है जिनकी जीत की वह उम्मीद लगा रही है। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने इस बारे में बताया।

हालांकि, असम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने इस संबंध में मीडिया में आयी खबरों को खारिज किया और दावा किया कि पार्टी के सारे उम्मीदवार राज्य में हैं।

सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में दिल्ली राजमार्ग के पर एक निजी होटल में उम्मीदवारों को ठहराया गया है, उनमें एआईयूडीएफ के उम्मीदवार ज्यादा हैं।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को असम से करीब 20 उम्मीदवारों को जयपुर भेजा गया है।’’

असम कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया ने कहा कि जयपुर गयी उड़ान में कांग्रेस के एक भी उम्मीदवार नहीं थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘सारे उम्मीदवार अभी असम में ही हैं।’’

उन्होंने कहा कि अगर एआईयूडीएफ के उम्मीदवार राजस्थान गए हों तो उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।

असम में कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘महाजोत’ में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा (माले), आंचलिक गण मोर्चा और राजद शामिल हैं। प्रदेश में तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल