लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर और 6 नर्स कोरोना पॉजिटिव, सभी को किया गया क्वारंटाइन

By स्वाति सिंह | Updated: April 19, 2020 10:32 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को बढ़ कर 506 हो गयी, जबकि अब तक कुल 15, 676 लोग संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे हैं। लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर्स और 4 नर्स समेत 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातर बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर्स और 4 नर्स समेत 6 स्टाफ रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन हॉस्पिटल के कंटेनमेंट प्लान को लेकर मीटिंग कर रहा है।

वहीं, ताजा आंकड़ों देश भर में कोरोना वायरस के मामले 15000 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को बढ़ कर 506 हो गयी, जबकि अब तक कुल 15, 676 लोग संक्रमित हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल संक्रमण के 12, 939 मामले हैं जबकि 2230 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है । एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

बता दें कि दिल्ली में शनिवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1900 के करीब पहुंच गए। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 186 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1893 हो गये।

साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 43 हो गई। इससे पहले दिन में ऑनलाइन प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को 2,274 नमूनों में से केवल 67 नमूने जांच में पॉजिटिव पाये गये। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक रोजाना 180 से 350 के बीच नये मामले सामने आ रहे थे, जो चिंता का विषय था। केजरीवाल ने कहा, ''पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया