लाइव न्यूज़ :

CRPF and ITBP: एसएल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह सीआरपीएफ और आईटीबीपी के नए प्रमुख नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2022 22:34 IST

सीआरपीएफ की स्थापना ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ के तौर पर 27 जुलाई 1939 को हुई थी और स्वाधीनता के पश्चात संसद ने 28 दिसंबर 1949 को एक कानून बनाकर इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के लिए बहुआयामी भूमिका की रूपरेखा रखी थी।मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं।भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

नई दिल्लीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुजॉय लाल थाउसेन और अनीश दयाल सिंह को क्रमशः सीआरपीएफ और आईटीबीपी का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी पद शुक्रवार को आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह (1986-बैच) के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हो गए है। सीआरपीएफ के पास नक्सल और जम्मू-कश्मीर सहित कई जिम्मेदारी है।

सरकारी आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी थाउसेन वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यरत हैं और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह (1986 बैच) के सेवानिवृत्त होने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी का पद रिक्त हो गया था। मणिपुर कैडर के 1988 बैच के अधिकारी अनीश दयाल सिंह वर्तमान में खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

थाउसेन की सेवानिवृत्ति इस साल नवंबर में निर्धारित है, जबकि सिंह दिसंबर, 2024 में सेवानिवृत्त होंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश कार्मिक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) से मंजूरी के बाद जारी किया गया।

सीआरपीएफ की स्थापना ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस’ के तौर पर 27 जुलाई 1939 को हुई थी और स्वाधीनता के पश्चात संसद ने 28 दिसंबर 1949 को एक कानून बनाकर इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया था। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नए स्वतंत्र देश की बदलती जरूरतों के अनुसार सीआरपीएफ के लिए बहुआयामी भूमिका की रूपरेखा रखी थी।

दिल्ली पुलिस के सीपी संजय अरोड़ा की हालिया नियुक्ति 1988 बैच से है। अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के आईपीएस हैं और इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वर्तमान डीजी भी पंजाब से हैं। 

टॅग्स :सीआरपीएफअमित शाहआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर