ठाणे में कोविड-19 के 193 नए मामले
By भाषा | Published: August 26, 2021 09:41 AM2021-08-26T09:41:54+5:302021-08-26T09:41:54+5:30
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 193 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 5,50,098 हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को सामने आए इन नए मामलों के अलावा आठ मरीजों ने संक्रमण से जान गंवा दी और इसी के साथ जिले में मृतकों की कुल संख्या 11,264 हो गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,34,341 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,285 पर पहुंच गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।