ओडिशा में कोविड-19 के 1,917 नए मामले, 69 लोगों की मौत

By भाषा | Published: July 23, 2021 04:31 PM2021-07-23T16:31:08+5:302021-07-23T16:31:08+5:30

1,917 new cases of Kovid-19 in Odisha, 69 people died | ओडिशा में कोविड-19 के 1,917 नए मामले, 69 लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 1,917 नए मामले, 69 लोगों की मौत

भुवनेश्वर, 23 जुलाई ओडिशा में कोविड-19 के 1,917 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,63,851 हो गई। वहीं 69 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,377 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 1,109 मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं और 808 मामले संक्रमितों मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद सामने आए।

खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 518 मामले सामने आए। वहीं कटक से 256 और पुरी से 118 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कम से कम 2,210 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,39,160 हो गई।

ओडिशा में फिलहाल 19,261 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इस तटीय राज्य में अब तक 1.50 करोड़ टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से बृहस्पतिवार को 2,36,774 खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,917 new cases of Kovid-19 in Odisha, 69 people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे