लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 19,067 नए मामले, 81 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:51 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अप्रैल कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 19,067 नए मामले आए जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11.61 लाख हो गई है जबकि महामारी में अब तक 13,351 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य की राजधानी बेंगलुरु में गत 24 घंटे में 12,793 नए मामले आए हैं और 60 मरीजों की मौत हुई है जो एक दिन में आए संक्रमितों एवं मौतों की सार्वाधिक संख्या है।

विभाग ने बताया कि गत महीने में राज्य में संक्रमण तेजी से फैला है और इस समय 1,33,543 उपचाराधीन मरीज है जिनमें से 620 आईसीयू में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक अब तक 10,14,152 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिनमें से 4,603 मरीजों को रविवार को छुट्टी दी गई।

बेंगलुरु के बाद मैसुरु दूसरे संक्रमण केंद्र के रूप में उभरा है जहां पर 777 नए मामले आए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कुल 1,45,645 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,32,056 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर से की गई।

वहीं, राज्य में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 68 लोगों को टीके लगाए गए हैं जिनमें से 22,065 को रविवार को टीके लगाए गए।

इस स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने दावा किया कि एक दिन में टीकाकरण के मामले में कर्नाटक शीर्ष पर पहुंच गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ शनिवार रात 11 बजे तक कर्नाटक में टीके की 2,59,439 खुराक दी गई जो देश में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल