श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को विमान से वापस लाया गया, बिगड़े हालात के बीच सीएम से मदद की लगाई थी गुहार

By भाषा | Published: May 7, 2022 07:15 AM2022-05-07T07:15:37+5:302022-05-07T07:24:10+5:30

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कि श्रीलंका में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के 19 श्रमिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीलंका से घर वापसी की गुहार लगाई थी।

19 workers from Jharkhand stranded in Sri Lanka were brought back by plane | श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को विमान से वापस लाया गया, बिगड़े हालात के बीच सीएम से मदद की लगाई थी गुहार

श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को विमान से वापस लाया गया, बिगड़े हालात के बीच सीएम से मदद की लगाई थी गुहार

Highlights श्रमिकों ने दो अप्रैल को सोशल मीडिया पर भारत सरकार व झारखंड सरकार को संदेश भेजा थाश्रमिक 6 मई 2022 की तड़के तीन बजे की उड़ान से भारत रवाना हुए

रांचीः श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों को राज्य सरकार की पहल पर शुक्रवार को विमान से वापस लाया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में काम करने गए श्रमिकों की राज्य में सकुशल वापसी संभव हुई।

प्रवक्ता ने दावा किया कि यह पहली बार नहीं हुआ, जब देश और विदेशों में फंसे कामगारों की राज्य में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के 19 श्रमिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीलंका से घर वापसी की गुहार लगाई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि श्रमिकों ने दो अप्रैल को सोशल मीडिया पर भारत सरकार व झारखंड सरकार को संदेश भेजा था, जिसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग से मदद का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि श्रमिक 6 मई 2022 की तड़के तीन बजे की उड़ान से भारत रवाना हुए और दोपहर 2 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुँचे। 

Web Title: 19 workers from Jharkhand stranded in Sri Lanka were brought back by plane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे