लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन हुआ था कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन का जन्म, जानिए 18 जनवरी के इतिहास में क्या-क्या दर्ज

By भाषा | Updated: January 18, 2019 08:06 IST

अमेरिका सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाईंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

Open in App

आज भले ही विभिन्न देशों के पास विशाल विमान वाहक पोत हैं और युद्ध एवं शांति के समय इनका उपयोग किया जाता है, लेकिन किसी जहाज की छोटी सी पट्टी पर पहली बार विमान को उतारने का श्रेय अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली को जाता है।

उन्होंने 18 जनवरी 1911 को पहली बार सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर विमान उतारने के जोखिमपूर्ण कार्य को अंजाम दे कर अमेरिकी नौसेना के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया।

हालांकि ही 1911 में इसी तरह की एक अन्य कोशिश में एली को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अमेरिका सरकार ने इस असैन्य पायलट की उपलब्धियों को पर्याप्त सम्मान दिया और अमेरिकी कांग्रेस ने उन्हें मरणोपरांत विशिष्ट फ्लाईंग क्रास प्रदान किया। उन्हें अमेरिकी नौसेना में विमानन के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 18 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1778 : जेम्स कुक ने 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज की और इसे 'सेंडविच आइलैंड' का नाम दिया।

1896 : 'एक्सरे मशीन' का पहली बार प्रदर्शन किया गया।

1911 : सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारने का कारनामा अंजाम दिया।

1930 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

1952 : मैसूर के गोपीनाथम में कूस मुनिस्वामी वीरप्पन का जन्म। वीरप्पन को कुख्यात शिकारी, तस्कर और हत्यारे के तौर पर जाना जाता है, जो करीब 20 बरस तक गिरफ्तारी से बचता रहा। 

1968 : अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।

1976 : फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

1991: इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इस्राइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इस्राइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।

1996 : दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के स्थापित हस्ताक्षर नदंमूरि तारक रामाराव का निधन। एक सफल अभिनेता और निर्माता निर्देशक के तौर पर ख्याति अर्जित करने वाले एनटीआर ने तेलुगुदेसम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

2002 : अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।

2002 : सियरा लिओन में गृह युद्ध की समाप्ति की घोषणा। इसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 20 लाख लोग बेघर हुए।

2007 : अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया कि चीन ने उपग्रह रोधी प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। 80 के दशक के मध्य में अमेरिका द्वारा किए गए परीक्षणों के बाद यह इस तरह का पहला परीक्षण था।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम