लाइव न्यूज़ :

18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी आज लेंगे हिस्सा, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2021 07:30 IST

आज होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी, अंतरराष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही इस महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर भी चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देवर्जुअल माध्यम से पीएम मोदी इस सम्मेलन में लेंगे हिस्साकोरोना महामारी, अंतरराष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर होगी वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्जुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में सभी आसियान देशों के शीर्ष नेता सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान के निमंत्रण पर इस आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन में आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष भाग लेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि आज होने वाले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी, अंतरराष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इसके साथ ही इस सम्मेलन में संबंधित देशों में व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी, शिक्षा-स्वास्थ्य और संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लिया जा सकता है। महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर भी चर्चा की जाएगी।

भारत की दृष्टिकोण से आसियान शिखर सम्मेलन

भारतीय दृष्टिकोण से आसियान हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक की हमारी व्‍यापक परिकल्‍पना का केन्‍द्र है। वर्ष 2022 में आसियान-भारत के संबंधों के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी साझा भौगोलिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विकास के संबंधों की मजबूती का आधार है। भारत और आसियान देशों में अनेक संवाद मंच हैं,  जिसमें एक शिखर सम्मेलन, मंत्रिस्तरीय बैठकें और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें शामिल हैं। ये बैठकें नियमित रूप से होती हैं।

टॅग्स :PMOनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील