लाइव न्यूज़ :

10 मई विश्व इतिहास मेंः बाबर ने आगरा में कदम रखा, संतोष यादव दूसरी बार एवरेस्ट पर, कैफी आजमी का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2019 12:37 IST

स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ से शुरू हो गई। इस लड़ाई को भले ही अंग्रेजों ने सिपाही विद्रोह कहा हो मगर इस लड़ाई की शुरुआत ने ही यह साबित कर दिया था कि अब अंग्रेजों के खिलाफ भारत के नागरिक चुप बैठने वाले नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

साल के पांचवें महीने का दसवां दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है। आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास भूगोल सब बदलकर रख दिया।

दुनिया में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता टूटता रहता है, लेकिन पहली बार कोई उपलब्धि हासिल करने वाले का नाम हमेशा याद रखा जाता है। हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

इतिहास में 10 मई पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार हैः 

1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया। 

1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की। 

1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा। 

1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया। 

1774: लुई 15वें की मौत के बाद लुई १६वां फ्रांस का राजा बना।

1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया 

1824: लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।

1857: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत। मेरठ की तीनों रेजिमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया। इसमें मह‍िलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। 

1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया। 

1940: जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया

1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया। 

1952: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 

1959: सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची। 

1967: मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा। 

1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं। 

1994: नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक चुनावों के बाद दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए। मंडेला ने राष्ट्रपति पद पर शपथ लेते हुए कहा था कि कभी नहीं, कभी नहीं और कभी नहीं यह खूबसूरत धरती कभी दूसरों के उत्पीड़न का अनुभव करेगी। अब स्वतंत्रता का राज होगा। 

मानवता के इससे बेहतर उपलब्धि के मौके पर सूरज कभी नहीं डूबेगा। ईश्वर अफ्रीका को आशीर्वाद दे। रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। उन्हें 1993 में एफ डब्ल्यू डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। 

1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत। 

1980: लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ।

2002: भारत के मशहूर शायर कैफी आजमी का निधन हो गया।

 

 

टॅग्स :आगराइंडियामेरठसाउथ अफ़्रीकाब्रिटेनजर्मनीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे