लाइव न्यूज़ :

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए 18 सैनिकों का हो रहा है इलाज, 4 की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: June 18, 2020 05:54 IST

पूर्वी लद्दाख के गलवान और कई अन्य क्षेत्रों में गत पांच मई से दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध बना हुआ है। 15 जून की रात पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के साथ लगी करीब 3,500 किलोमीटर की सीमा पर भारतीय थल सेना और वायु सेना के अग्रिम मोर्चे पर स्थित ठिकानों को बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उच्च स्तरीय बैठक के बाद तीनों बलों के लिए अलर्ट का स्तर बढ़ाने का निर्णय किया गया।

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार (15 जून) रात चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए 18 सैन्यकर्मियों का सेना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले से वाकिफ लोगों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुल 18 सैन्यकर्मियों में चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन अब इलाज का उनपर असर हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प में एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

रिपोर्ट में दावा-चीनी सेना के 35 कर्मी हताहत हुए

चीन को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, चीन ने हताहत हुए अपने सैनिकों के बारे में नहीं बताया है। बहरहाल, सरकारी सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि चीनी सेना के 35 कर्मी हताहत हुए हैं । इसमें मारे गए और घायल सैनिक शामिल हैं । घटनाक्रम से वाकिफ लोगों ने बताया कि झड़प में मामूली रूप से घायल हुए 58 सैन्यकर्मियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है । अगले दो सप्ताह में वे अपनी टुकड़ी से जुड़ सकेंगे। 

गलवान घाटी में झड़प : थल सेना, नौसेना, वायु सेना हाई अलर्ट पर

पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प के मद्देनजर चीन के साथ लगी करीब 3,500 किलोमीटर की सीमा पर भारतीय थल सेना और वायु सेना के अग्रिम मोर्चे पर स्थित ठिकानों को बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।  भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी सतर्कता बढ़ा देने को कहा गया है, जहां चीनी नौसेना की नियमित तौर पर गतिविधियां होती हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उच्च स्तरीय बैठक के बाद तीनों बलों के लिए अलर्ट का स्तर बढ़ाने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी ठिकानों और टुकड़ियों के लिए सेना पहले ही अतिरिक्त जवानों को भेज चुकी है।

टॅग्स :चीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब