लाइव न्यूज़ :

नदिया जिले में वाहन के ट्रक से टकराने से 18 व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 17:28 IST

Open in App

कोलकाता, 28 नवंबर पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शव ले जा रहा एक वाहन रविवार तड़के सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया, जिससे शव यात्रा में शामिल 18 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक मिनी ट्रक पर अर्थी के साथ 35 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हंसखाली में तड़के करीब तीन बजे यह वाहन पत्थर से लदे व सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि छह अन्य ने अस्पताल ले जाते समय या उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को शक्तिनगर जनरल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कृष्णानगर स्थित एक अन्य अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते कम दृश्यता रहने के कारण यह हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि वह और अन्य लोग चकदाह से नबद्वीप श्मशान घाट जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के नदिया में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से बेहद दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

शाह ने भी शोक संतप्त परिवारों की प्रति संवेदना जतायी। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ितों के परिवारों को ‘‘जरूरी सहायता प्रदान करने का वादा किया।’’

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘नदिया में सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। भगवान उन्हें इस कठिन समय से उबरने की शक्ति दे।’’

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘नदिया जिले में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के कारण 18 लोगों की मृत्यु और 5 अन्य के घायल होने की सूचना पाकर गहरा दुख हुआ। मुख्यमंत्री से मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए सभी प्रयासों की अपेक्षा है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों