लाइव न्यूज़ :

Top Evening News: निर्भया कांड के दोषियों को एक फरवरी फांसी, दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट

By भाषा | Updated: January 17, 2020 19:01 IST

तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ ही घंटे बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के चारों दोषियों को एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर लटकाने के लिए शुक्रवार को नया मृत्य वारंट जारी किया। भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। भारत के संचार उपग्रह जीसैट 30 का फ्रेंच गुयाना से बृहस्पतिवार देर रात एरियन 5 रॉकेट से सफल प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।भीम आर्मी प्रमुख ने जामा मस्जिद का दौरा कियाः तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ ही घंटे बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे।बम धमाकों का लापता सजायाफ्ता कानपुर से गिरफ्तारः मुम्बई में साल 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पैरोल पर छूटने के बाद लापता हुए एक सजायाफ्ता को शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया गया।पंजाब विधानसभा में सीएए के खिलाफ ध्वनिमत से प्रस्ताव पारितः पंजाब विधानसभा में विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया गया।राष्ट्रपति की आलोचना वाला ऑडियो सामने आने के बाद यूक्रेन के पीएम का इस्तीफाः यूक्रेन में एक ऑडियो सामने आया है जिसमें यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की की आर्थिक मामलों की समझ की आलोचना की है।‘जोकर’ है ट्रंप, ईरान के लोगों को धोखा देगा: ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘जोकर’ करार दिया और कहा कि वह ईरान के लोगों का समर्थन करने का सिर्फ दिखावा करता है।ईडी ने भूषण पावर एंड स्टील के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल कियाः प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के धन शोधन (मनी लांड्रिंग) मामले में शुक्रवार को भूषण पावर एंड स्टील लि. के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए हैं।शेयर बाजारों में स्थिरताः शेयर बाजारों में शुरूआती बढ़त कायम नहीं रही और दोनों सूचकांक बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को लगभग स्थिर बंद हुए। उच्चतम न्यायालय के दूरसंचार कंपननियों के समायोजिक सकल आय (एजीआर) मामले में निर्णय का बैंक क्षेत्र में दबाव वाली संपत्ति को लेकर समस्या और बढ़ने की चिंता के बीच निवेशक बाजार से दूर रहे।धवन शतक से चूके, कोहली, राहुल ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचायाः शिखर धवन केवल चार रन से शतक से चूक गये लेकिन उन्होंने विराट कोहली और केएल राहुल को आक्रामक पारियां खेलने के लिये शानदार मंच दिया जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 340 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।पाकिस्तान के हफीज ट्वेंटी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगेः पाकिस्तान के आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने शुक्रवार को कहा कि वह इस साल के अंत में होने वाले ट्वेंटी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020निर्भया गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिज़नेसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम