लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 169 नए मामले

By भाषा | Updated: May 9, 2021 09:59 IST

Open in App

आइजोल, नौ मई मिजोरम में चुनावी ड्यूटी के बाद पश्चिम बंगाल से लौटे 12 पुलिसकर्मी समेत कम से कम 169 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,551 पर पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि अभी तक पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी ड्यूटी पर गए 705 पुलिसकर्मियों में से 287 संक्रमित पाए गए हैं।

संक्रमण के 169 नए मामलों में से 105 आइजोल जिले, 11 लुंगलेई, 12-12 मामले सियाहा और कोलासिब जिलों, 10 सैतुअल, सात सेरचिप, आठ खावजॉल और चार मामित से सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कम से कम 2,667 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण की दर 6.37 प्रतिशत दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि 52 मरीजों ने पूर्व में यात्रा की थी जबकि बाकी मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

मिजोरम में अब 1,951 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,583 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 73.94 प्रतिशत और मृत्यु दर 17 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकार डॉ. ललजाव्मी ने बताया कि कुल 2,25,852 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है और इनमें से 47,945 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'