लाइव न्यूज़ :

ठाणे में चोरी किए गए 16 मोबाइल फोन एवं दो वाहन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 09:53 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन अगस्त पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गए 16 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

नौपाडा के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट अंडाले ने बताया कि चोरी की कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ इलाकों की सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर जिले के भिवंडी कस्बे के निवासियों हेमंत थानवी (21) और सागर यादव (21) को दो दिन पहले गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया था कि वे ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर लोगों के पास भोजन पहुंचाने वाली एक कंपनी में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पास से चोरी के 16 मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनकी बाजार में कुल कीमत 4.10 लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह