लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 15,388 नए मामले, 77 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई, जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,27,16,796 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,48,525 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 77 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 22 , पंजाब के 14 और केरल के 12 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,57,930 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,500, तमिलनाडु के 12,521, कर्नाटक के 12,367, दिल्ली के 10,924, पश्चिम बंगाल के 10,280, उत्तर प्रदेश के 8,738 और आंध्र प्रदेश के 7,176 के लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग