लाइव न्यूज़ :

गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा रखे गए 15 किग्रा विस्फोटक बरामद

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:06 IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगश्त दल में गढ़चिरौली पुलिस के नौ कर्मी और सीआरपीएफ के चार अधिकारी सहित 40 कर्मी शामिल थे। एक अधिकारी के अनुसार ये विस्फोटक सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर रखे गये थे

पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक सड़क के नीचे विस्फोटक बरामद किए हैं, जिससे नक्सल प्रभावित जिले में एक बड़ी घटना टल गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में भामरागढ़ इलाके में नक्सलियों द्वारा रखा गए 15 किग्रा विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

गश्त दल में गढ़चिरौली पुलिस के नौ कर्मी और सीआरपीएफ के चार अधिकारी सहित 40 कर्मी शामिल थे। एक अधिकारी के अनुसार ये विस्फोटक सुरक्षा बलों को लक्ष्य कर रखे गये थे। बम रोधी दस्ते को बुलाकर विस्फोटक को नियंत्रित धमाके के जरिये निष्क्रिय किया गया।

अधिकारी के अनुसार विस्फोटक के वजन को देखते हुए जानमाल की बड़ी क्षति होने की आशंका थी। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक शैलेश बालकवडे ने दस्ते और पुलिस की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो