लाइव न्यूज़ :

सीएम ने किया वादा, सउदी अरब में फंसे 15 झारखंडी मजदूर वापस लाये जायेंगे

By भाषा | Updated: July 11, 2018 01:27 IST

झारखण्ड से सउदी अरब गए 15 मजदूरों के वापस भारत लौटने का मार्ग मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर प्रशस्त हो गया है।

Open in App

रांची, 11 जुलाई:  झारखण्ड से सउदी अरब गए 15 मजदूरों के वापस भारत लौटने का मार्ग मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर प्रशस्त हो गया है।मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एमसी लूथर ने मुम्बई की कैरियर लाइन एजेंसी को यह निर्देश दिया है कि सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चत की जाए।

कैरियर लाइन एजेंसी के माध्यम से सभी 15 मजदूर सउदी अरब गए थे। इन मजदूरों ने यह शिकायत की थी कि उन्हें पिछले 8 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है। 

इन शिकायतों के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चैधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों को वापस लाने में पहल करने का अनुरोध किया था।

वर्णवाल ने बताया कि अभी 25 और मजदूर हैं जिनके सउदी अरब भेजे जाने का रिकार्ड भारत सरकार के पास नहीं है। विदेश मंत्रालय द्वारा सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से कहा गया गया है कि इनके विषय में जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी भारत सुरक्षित लाने की कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील