लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय दोहा से भारत लौटे, अभियान जारी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:53 IST

Open in App

भारत सोमवार को अपने नागरिकों और अफगान सिख तथा हिंदुओं समेत 70 से ज्यादा लोगों को वायु सेना के एक विमान से काबुल से तजाकिस्तान में दुशांबे ले गया जबकि एक और विमान से जल्द इतने ही लोग निकाले जाने की योजना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके अलावा, अफगानिस्तान से निकाले गए 146 भारतीय नागरिक कतर की राजधानी से चार अलग-अलग विमानों के जरिये सोमवार को भारत पहुंचे। इन नागरिकों को अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विमान के जरिए पिछले कुछ दिन में काबुल से दोहा ले जाया गया था। मामले से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में 16 अगस्त से करीब 730 लोगों को दिल्ली लाया जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि काबुल से निकाले गए लोगों को दुशांबे ले जाया गया जहां से उन्हें नागरिक विमान से मंगलवार को दिल्ली लाया जाएगा। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से भारत ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सूत्रों ने बताया कि दोहा से वापस लाए गए 146 भारतीयों में से अधिकतर पश्चिमी देशों की कंपनियों और संगठनों के कर्मचारी थे जो अफगानिस्तान में काम कर रहे थे। इससे पहले, रविवार को दोहा से एक विशेष विमान के जरिये 135 भारतीय दिल्ली पहुंचे थे। दोहा से स्वदेश लौटे भारतीयों के दूसरे जत्थे में से 104 लोगों को ‘विस्तारा’ की उड़ान से, 30 को ‘कतर एयरवेज़’ और 11 को ‘इंडिगो’ की उड़ान से वापस लाया गया। एक व्यक्ति ‘एअर इंडिया’ की उड़ान से भी लौटा। अफगानिस्तान की राजधानी से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अपने प्रयासों के तहत भारत तीन उड़ानों के जरिए दो अफगान सांसदों समेत 392 लोगों को रविवार को देश वापस लाया था। अमेरिकी सैनिकों की स्वदेश वापसी की पृष्ठभूमि में तालिबान ने अफगानिस्तान में इस महीने तेजी से अपने पांव पसारते हुए राजधानी काबुल समेत वहां के अधिकतर इलाकों पर कब्जा जमा लिया है। तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के दो दिनों के भीतर, भारत ने 200 लोगों को निकाला, जिसमें भारतीय दूत और अफगानिस्तान की राजधानी में दूतावास के अन्य कर्मचारी शामिल थे। पहली उड़ान के जरिए 16 अगस्त को 40 से अधिक लोगों को वापस लाया गया था, जिनमें ज्यादातर भारतीय दूतावास के कर्मचारी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

कारोबारप्रस्तावित शांति बोर्डः डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुके मुस्लिम देश, पाकिस्तान, यूएई, सऊदी अरब शामिल, भारत, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी न्योते के बावजूद नदारद

क्राइम अलर्टGhaziabad Murder News: रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की निर्मम हत्या, अपने ही बेटों ने दी थी सुपारी

क्राइम अलर्टअल फलाह समूह अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी के पास भारत से भागने के कई ‘कारण’?, ईडी ने कहा-परिवार के करीबी सदस्य खाड़ी देशों में बसे, छात्रों से ‘बेईमानी’ कर 415.10 करोड़ रुपये की आय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण