लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले, 24 घंटे में 14516 लोग हुए संक्रमित

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 10:14 IST

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14516 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 4.95 लाख से ज्यादा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 395048 हो गई है।213831 लोगों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना से रिकवरी रेट 54.12 पहुंच गया है।देश में अब तक कोरोना से 12948 मौतें हुई हैं, जबकि 168269 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और शनिवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए। 20 जून को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों में 14516 का इजाफा हुआ, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 3.95 लाख पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया, "भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14516 नए मामले सामने आए हैं और 375 मौत दर्ज की गई है। इसके बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 395048 हो गई है, जिसमें 168269 सक्रिय मामले शामिल हैं और 213831 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है या विस्थापित हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 12948 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, "2 लाख 13 हजार 831 लोगों के ठीक होने के बाद देश में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 54.12 पहुंच गया है।"

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया, "पिछले 24 घंटों में 1 लाख 89 हजार 869 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक (19 जून) तक देशभर में 66 लाख 16 हजार 496 नमूनों का परीक्षण किया गया है।"

महाराष्ट्र से सामने आए हैं 1.24 से ज्यादा कोरोना केस

देशभर में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा है और राज्य में अब तक 124331 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 5893 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में 62773 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं और राज्य में कोरोना के 55665 एक्टिव केस मौजूद हैं।

तमिलनाडु-दिल्ली में कोविड-19 के 50 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54449 हो गई है, जबकि दिल्ली में 53116 हो गई है। तमिलनाडु में 666 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि दिल्ली में 2035 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 30271 लोग ठीक हुए हैं और 23512 एक्टिव केस मौजूद हैं, वहीं दिल्ली में 23569 लोग ठीक हुए है और 27512 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं