लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,432 और तेलंगाना में 176 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:27 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद, छह अक्टूबर तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,432 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 26,72,843 हो गई। इसके अलावा 25 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 35,707 हो गई है।

वहीं, तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,67,158 हो गई। एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3,925 तक पहुंच गई है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार चेन्नई में सबसे अधिक 176 नए मामले सामने आए। इसके अलावा कोयंबटूर से 149 और चेंगलपेट से 110 मामले सामने आए। शेष मामले विभिन्न जिलों से सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 1,45,338 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 4,78,90,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

तेलंगाना के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा करीमनगर में 18, नालगोंडा में 12 लोग संक्रमित मिले। 170 और लोगों से संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 6,58,827 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,406 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां