पंजाब में कोविड-19 के 140 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Published: January 18, 2021 10:46 PM2021-01-18T22:46:21+5:302021-01-18T22:46:21+5:30

140 new cases of Kovid-19 in Punjab, seven dead | पंजाब में कोविड-19 के 140 नए मामले, सात लोगों की मौत

पंजाब में कोविड-19 के 140 नए मामले, सात लोगों की मौत

चंडीगढ़, 18 जनवरी पंजाब में कोविड-19 के 140 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,70,729 हो गई। वहीं सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,509 हो गई।

एक चिकित्सकीय बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 2,458 मरीजों का उपचार चल रहा है। नए मामलों में से सबसे ज्यादा मोहाली में 34 और इसके बाद अमृतसर में 18 और जालंधर में 15 मामले सामने आए।

बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण मुक्त होने के बाद 278 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,62,762 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि 11 मरीज नाजुक स्थिति में वेंटिलेटर पर हैं और 57 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 140 new cases of Kovid-19 in Punjab, seven dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे