लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:59 IST

Open in App

गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,25,316 हो गई जबकि किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या अभी 10,079 है । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनभर में 25 लोग संक्रमण से उबरे, जिसके साथ ही 8,15,041 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 171 मरीज उपचाराधीन हैं। उनके अनुसार सोमवार को वड़ोदरा और सूरत जिलों में चार-चार और अहमदाबाद में तीन नये मामले सामने आये। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को 5,01,845 कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए और अब तक राज्य में 4,31,68,497 खुराकें दी जा चुकी हैं। इस बीच दादर, नागर हवेली, दमन एवं दीव में संक्रमितों एवं संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या क्रमश: 10,631 और 10,623 रहीं। इस केंद्रशासित प्रदेश में अब तक चार मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल चार मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम