लाइव न्यूज़ :

गुजरात में रात्रि कर्फ्यू के दौरान जन्मदिन मनाने पर 14 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:18 IST

Open in App

राजकोट, 25 अप्रैल गुजरात के राजकोट में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर जन्मदिन की दो अलग अलग दावतों में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां शनिवार रात को आयोजित किए गए कार्यक्रमों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक पुलिस कर्मी के बेटे की जन्मदिन की दावत पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई जहां पटाखे भी फोड़े गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “ पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वैन में गश्त कर रहे अधिकारियों ने देखा कि पुलिस मुख्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। वे मौके पर पहुंचे और पाया कि चार लोग जन्मदिन मना रहे हैं। सभी चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।”

एक अन्य घटना में, एक एनजीओ के सदस्यों ने आधी रात के करीब यहां एक स्कूल के परिसर में जन्मदिन की दावत में शिरकत की।

अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया मंच पर कार्यक्रम की कुछ वीडियो साझा करने के बाद पुलिस ने एनजीओ के 11 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से 10 को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और अन्य प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।

गुजरात में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 20 शहरों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगाया हुआ है।

राज्य में शनिवार को 14,097 नए मामले आए थे जो एक दिन में अब तक सर्वाधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'