लाइव न्यूज़ :

चुनावी बांड के 13वें चरण की बिक्री 13 जनवरी से होगी शुरू : वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 10, 2020 07:50 IST

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय स्टेट बैंक 13वें चरण की चुनावी बांड बिक्री अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये करेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 13वें चरण की चुनावी बांड बिक्री 13 जनवरी से शुरू होगी। योजना के प्रावधानों के अनुसार भारत के नागरिक या भारत में स्थापित इकाइयां चुनावी बांड खरीद सकती हैं।

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि 13वें चरण की चुनावी बांड बिक्री 13 जनवरी से शुरू होगी। यह 22 जनवरी तक चलेगी। चुनावी बांड को राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में पेश किया गया था। इसके पीछे मकसद राजनीतिक दलों को चंदे की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय स्टेट बैंक 13वें चरण की चुनावी बांड बिक्री अपनी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये करेगा।’’

ये 29 शाखाएं नयी दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, श्रीनगर, देहरादून, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर, मुंबई, पटना और लखनऊ में हैं। पहले चरण के चुनावी बांड की बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 में की गई थी।

योजना के प्रावधानों के अनुसार भारत के नागरिक या भारत में स्थापित इकाइयां चुनावी बांड खरीद सकती हैं। पंजीकृत राजनीति दल जिन्हें लोकसभा या विधानसभा के पिछले चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत मिले हैं, चुनावी बांड हासिल करने के पात्र हैं। 

टॅग्स :इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत