नेहरू की 130वीं जयंतीः मुखर्जी, मनमोहन, सोनिया, राहुल सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2019 01:01 PM2019-11-14T13:01:52+5:302019-11-14T13:01:52+5:30

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।''

130th birth anniversary of Nehru: many leaders including Mukherjee, Manmohan, Sonia, Rahul paid tribute | नेहरू की 130वीं जयंतीः मुखर्जी, मनमोहन, सोनिया, राहुल सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।

Highlightsमुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को याद किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नेहरू को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्थाओं का निर्माण करने वाले और आधुनिक भारत के एक महान शिल्पकार थे।''

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''पंडित नेहरू ने कहा था-आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू को 130 वीं जयंती पर कोटि-कोटि नमन।''

उन्होंने कहा, ''देश के नौनिहालों को बालदिवस के अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य की अपार शुभकामनाएं।" पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और इस पद पर वह 1964 में अपने निधन तक रहे। नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

Web Title: 130th birth anniversary of Nehru: many leaders including Mukherjee, Manmohan, Sonia, Rahul paid tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे