लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा गृह केंद्र पर होंगी : परिषद

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:34 IST

Open in App

कोलकाता, 30 अप्रैल पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा इस बार तय नियमों से इतर, उनके विद्यालयों में ही जून में आयोजित की जाएगी। प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

परिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने एक बयान में कहा कि निर्धारित तारीखों पर परीक्षा अपराह्न द्वितीय पाली में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा 11 के छात्रों की वार्षिक परीक्षा इस बार निलंबित रहेगी।

उन्होंने कहा, “ 2021 के लिये उच्चतर माध्यमिक परीक्षा प्रतिभागी के अपने शिक्षण संस्थान में दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी।”

दास ने हालांकि कहा कि परिषद कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और उसके सभी फैसले परिस्थितियों के मद्देनजर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब