लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 10:13 IST

Myanmar: बैंकॉक में भारतीय दूतावास के अनुसार, इस नए ग्रुप के साथ ही मार्च से म्यांमार के म्यावाडी में स्कैम सेंटर से बचाए गए और थाईलैंड के रास्ते वापस लाए गए भारतीयों की कुल संख्या 1,500 हो गई है।

Open in App

Myanmar: म्यांमा के म्यावाड्डी स्थित ठगी केंद्रों से रिहा किए गए 125 भारतीय नागरिकों को एक सैन्य विमान के जरिए थाईलैंड से भारत भेजा गया। बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास के अनुसार, इसके साथ ही इस वर्ष मार्च से अब तक म्यांमा के ठगी केंद्रों से रिहा हुए कुल 1,500 भारतीयों को थाईलैंड के माध्यम से स्वदेश वापस लाया जा चुका है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज म्यांमा के म्यावाड्डी में ठगी केंद्रों से रिहा हुए 125 भारतीय नागरिकों को भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित एक विशेष उड़ान के जरिए थाईलैंड के माई सोत से वापस लाया गया।’’ दूतावास ने आगाह किया कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे विदेश में नौकरी की पेशकश स्वीकार करने से पहले विदेशी नियोक्ताओं की विश्वसनीयता की जांच कर लें तथा भर्ती एजेंट और कंपनियों की भी जांच करें।

छह नवंबर को दो सैन्य विमानों से थाईलैंड से 270 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया था। कुछ दिन पहले ही म्यांमा में एक कुख्यात ठगी केंद्र पर कार्रवाई के बाद वे वहां से भागकर माई सोत चले गए थे। म्यांमा के शहर म्यावाड्डी में के.के. पार्क के साइबर अपराध केंद्र पर छापे के बाद पिछले महीने थाईलैंड पहुंचे 28 देशों के 1,500 लोगों में लगभग 500 भारतीय थे। 

टॅग्स :भारतथाईलैंडम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर