लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,203 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 दिसंबर कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 1,203 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर नौ लाख के पार पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि मे 11 संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक कर्नाटक में में 11,939 लोगों ने इस महामारी में अपनी जान गंवाई है।

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अबतक 9,00,214 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 8,70,002 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या में शुनिवार को ठीक हुए 1,531 मरीज भी शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, इस समय राज्य में 18,254 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 244 गंभीर हालत होने की वजह से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में राज्य में कोविड-19 से दर्ज मौतों और संक्रमण के मामलों में आधे बेंगुलुरु शहर के हैं। यहां शनिवार को छह मौतें दर्ज की गईं जबकि 606 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट