लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एक शख्स के पास से रेमडेसिविर की 12 शीशियां बरामद

By भाषा | Updated: April 9, 2021 09:40 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल मुंबई में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है और उसके पास से कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल होने वाली अहम दवा रेमडेसिविर की 12 शीशियां बरामद की हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अपराध शाखा ने सरफराज हुसैन को बृहस्पतिवार शाम को अंधेरी (पूर्व) से पकड़ा और उसके पास से इंजेक्शन बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि एक शख्स संक्रमण रोधी दवा को अवैध रूप से बेचने की कोशिश कर रहा है जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अपराध शाखा को उसके पास से रेमडेसिविर की कम से कम 12 शीशियां मिली। अभी यह पता नहीं चला है कि वह किसे ये शीशियां बेचने जा रहा था।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शनों की मांग बढ़ गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को रेमडेसिविर की कीमत प्रति शीशी 1,100 से 1,400 रुपये तय की और इसकी जमाखोरी तथा काला बाजारी के खिलाफ चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'