लाइव न्यूज़ :

बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों ने गंवाई जान, झारखंड के गढ़वा में बिजली गिरने से लड़की की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2020 05:34 IST

आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटना जिले में तीन जबकि जहानाबाद और कटिहार जिले में दो-दो लोगों की मौत हो गई। नालंदा, गया, जमुई, शेखपुरा और अरवल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सेरासाम गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में रामअवतार कोरवा की 10 वर्षीया पुत्री कुलवंती कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बिहार के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटना जिले में तीन जबकि जहानाबाद और कटिहार जिले में दो-दो लोगों की मौत हो गई। नालंदा, गया, जमुई, शेखपुरा और अरवल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

झारखंड के गढ़वा में बिजली गिरने से लड़की की मौत

झारखंड में गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सेरासाम गांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में रामअवतार कोरवा की 10 वर्षीया पुत्री कुलवंती कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतका कुलवंती कुमारी अपने घर के पास स्थित कटहल के पेड़ के समीप खेल रही थी। उन्होंने बताया कि बूंदा-बांदी के बीच एकाएक कटहल के पेड़ पर वज्रपात की घटना हुई जिससे बगल में खेल रही कुलवंती कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घर वाले उसे रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में रंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

टॅग्स :बिहारझारखंडलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब