लाइव न्यूज़ :

भारत में सार्स सीओवी-2 के चिंताजनक स्वरूपों से 1,189 नमूने संक्रमित मिले : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारत में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में सार्स सीओवी-2 के चिंताजनक स्वरूपों से अब तक कुल 1189 नमूने संक्रमित मिले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 1109 नमूने ब्रिटिश स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 79 नमूने दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से और एक नमूना ब्राजीलियाई स्वरूप से संक्रमित मिला है।

उसने कहा कि 15 अप्रैल तक 13614 नमूनों को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिये 10 नामित आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओं में संसाधित किये गए।

मंत्रालय ने कहा, “इनमें से 1189 नमूने भारत में सार्स सीओवी-2 के चिंताजनक स्वरूपों से संक्रमित पाए गए। इनमें ब्रिटिश स्वरूप के 1109 नमूने, दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप के 79 नमूने और ब्राजीलियाई स्वरूप का एक नमूना शामिल है।”

भारतीय सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) पूर्ण जीनोम अनुक्रमण के माध्यम से भारत में सार्स कोविड-2 के जीनोम में बदलावों की निरंतर निगरानी के लिये दिसंबर 2020 में बनाया गया 10 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है।

कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है और कई देशों में उसके विभिन्न स्वरूप मिले हैं जिनमें ब्रिटेन में 17, ब्राजील में 17 और दक्षिण अफ्रीका में मिले 12 स्वरूप शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इन स्वरूपों की फैलने की क्षमता काफी ज्यादा है। ब्रिटिश स्वरूप व्यापक रूप से ब्रिटेन, समूचे यूरोप में पाया गया और एशिया तथा अमेरिका में भी फैल गया है।”

इसमें कहा गया, “दोहरा उत्परिवर्तन (2 म्यूटेशंस) एक अन्य स्वरूप है और यह ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, आयरलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों में पाया गया है। इस स्वरूप के ज्यादा फैलने की क्षमता अब तक स्थापित नहीं हुई है।”

इसमें कहा गया कि भारत में संक्रमण का पता लगाने के लिये की जा रही आरटी-पीसीआर जांच से ये स्वरूप बच नहीं सकते क्योंकि इस जांच में दो से ज्यादा जीन को लक्षित किया जाता है। बयान के मुताबिक आरटी-पीसीआर जांच की संवेदनशीलता और विशिष्टता पूर्व की तरह बरकरार है।

बयान में कहा गया, “इन स्वरूपों के सामने आने से प्रबंधन की रणनीति में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है जो पहले की तरह जांच, संपर्क का पता लगाने, नजर रखने और उपचार पर केंद्रित है। कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये मास्क का इस्तेमाल सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह