लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 11,039 नए मामले, 110 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 3, 2021 11:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी देश में कोविड-19 के 11,039 नए मामले आने से बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,77,284 हो गयी। वहीं, अब तक 1,04,62,631 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 110 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,54,596 हो गयी है।

देश में 1,04,62,631 लोगों के स्वस्थ होने के कारण कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.08 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से नीचे है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,60,057 है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.49 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक मंगलवार को 7,21,121 नमूनों की जांच समेत अब तक कुल 19,84,73,178 नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 110 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में 30, केरल में 16, पंजाब में 12 लोगों की मौत हुई।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 1,54,596 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 51,139, तमिलनाडु में 12,367, कर्नाटक में 12,223, दिल्ली में 10,858, पश्चिम बंगाल में 10,188, उत्तरप्रदेश में 8668 और आंध्रप्रदेश में 7156 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'