लाइव न्यूज़ :

माउंट एवरेस्ट पर दो महीने के सफाई अभियान के दौरान 11000 किलोग्राम कूड़ा हटाया गया

By भाषा | Updated: June 5, 2019 22:53 IST

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर नेपाल सरकार के दो महीने के सफाई अभियान के दौरान वहां से 11000 किलोग्राम कूड़ा और चार शव हटाये गये।

Open in App
ठळक मुद्देयह कार्यक्रम स्वच्छता अभियान के समापन पर आयोजित किया गया था। माउंट एवरेस्ट कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया था।

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, पांच जूनः दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर नेपाल सरकार के दो महीने के सफाई अभियान के दौरान वहां से 11000 किलोग्राम कूड़ा और चार शव हटाये गये। सेना के हेलीकॉप्टर एवरेस्ट के आधार शिविर से इस कूड़े को काठमांडू लाए। उनमें ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर, प्लास्टिक की बोतलें, कनस्तर, बैटरियां, भोजन को लपेटकर रखने वाली चीजें, मानव मल और रसोईघर संबंधी अपशिष्ट शामिल हैं।

नेपाली सेना के जन संपर्क निदेशालय निदेशक बिज्ञान देव पांडे ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को काठमांडू में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्णचंद थापा की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में कुछ कूड़ा एनजीओ ‘ब्लू वेस्ट टू वैल्यू’ को सौंपा गया है जो अपशिष्ट उत्पादों का पुनर्चक्रण करता है।’’

यह कार्यक्रम स्वच्छता अभियान के समापन पर आयोजित किया गया था। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से टनों कूड़ा लाने के लिए यह अभियान चलाया गया था। माउंट एवरेस्ट कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया था। हर साल सैंकड़ों पर्वतारोही, शेरपा और भारवाहक एवरेस्ट की तरफ जाते हैं और अपने पीछे इस सबसे ऊंची चोटी पर टनों जैविक और अजैविक कूड़ा छोड़ आते हैं।

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwachh Survekshan 2025: मुंबई भारत के 10 सबसे गंदे शहरों में शामिल, यहां चेक करें लिस्ट

भारतमध्यप्रदेश में चलेगा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान

भारतSwachh Survekshan 2024-25: इंदौर लगातार आठवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर कैसे बना?

भारतअभिलाष खांडेकर ब्लॉग: स्वच्छता हर नागरिक की है जिम्मेदारी

भारतस्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगाँठ: सीएम मोहन यादव ने कहा- स्वच्छ भारत मिशन में नवाचारों के साथ मध्य प्रदेश ने रचे नये कीर्तिमान

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो