लाइव न्यूज़ :

कड़कड़ाती ठंड, घने कोहरे के कारण 11 ट्रेनें लेट, उत्तर भारत में 31 दिसंबर तक रहेंगे ऐसे ही हालात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 29, 2023 08:58 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक उत्तर भारतीय राज्यों में बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में हाल के दिनों में ठंड से किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलने वाली हैआईएमडी के अनुसार 30 दिसंबर तक उत्तर भारतीय राज्यों में बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों नहीं मिलेगी ठिठुरन से कोई राहत

नई दिल्ली: उत्तर भारत में हाल के दिनों में ठंड से किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर तक उत्तर भारतीय राज्यों में बेहद घना कोहरा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों फिलहाल ठिठुरन से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार मौसम विभाग को उम्मीद है कि 31 दिसंबर की सुबह से कोहरे की स्थिति में थोड़ा बहुत सुधार हो सकता है।

इस बीच घने कोहरे का सबसे प्रतिकूल प्रभाव वायु, रेलवे और सड़क परिवहन पर पड़ रहा है। शीत लहर और कोहरे की वजह से हवाई जहाज की उड़ान, बसों का परिवहन और ट्रेनों का संचालन बुर तरह से प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे हो गये हैं कि कई बवाई और ट्रेन यात्राएं या तो रद्द हो गई हैं या पिर देरी से चल रही हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से दिये गये नवीनतम जानकारी के मुताबिक उत्तर भारतीय राज्यों में घने कोहरे के कारण कम से कम 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं बर्फीली हवा के कारण गौतम बौद्ध नगर के जिला प्रशासन ने 29 और 30 दिसंबर को छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इसी तरह के आदेश और गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से दिये गये हैं। हालांकि स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का काम यथावत जारी रहेगा।

इस बीच आईएमडी ने अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीउत्तर प्रदेशपंजाबचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब