लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,091 नए मामले, 26 और की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1091 मामले सामने आए और 26 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते करीब चार महीनों में पहली बार हुआ है जब 24 घंटे में इतने कम मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 6,17,005 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि मृतकों की संख्या 10,277 तक पहुंच गई है। वहीं, कुल जांच किए जा रहे नमूनों में संक्रमित होने की दर 1.31 प्रतिशत है।

यह लगातार छठा दिन है जब संक्रमित होने की दर दो प्रतिशत से नीचे रही।

स्वास्थ्य विभाग ने नए बुलेटिन में बताया है कि एक दिन पहले 83,289 नमूनों की जांच की गई थी।

दिल्ली में 24 अगस्त को 1,061 नए मामले आए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या रविवार को घटकर 10,148 हो गई जबकि एक दिन पहले यह संख्या 10,358 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया