लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में कोरोना से 1076 व्यक्ति संक्रमित, छह व्यक्तियों की मृत्यु

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:51 IST

Open in App

प्रयागराज, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1076 नये मामले सामने आये, जबकि छह लोगों की महामारी के कारण मौत हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर प्रभाकर राय के मुताबिक, बुधवार को कुल 7,778 नमूने लिए गए जिसमें से 1076 नमूने कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि स्वरूपरानी नेहरू एल-3 अस्पताल में 215 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को एल-3 अस्पताल से 24 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं एल-2 तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में 99 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि एल-2 चिकित्सालय यूनाइटेड मेडिसिटी में 39 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राय ने बताया कि बुधवार को 80 व्यक्तियों ने घर में पृथक-वास पूरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'