लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना के 1033 नए मामले आए सामने, 15 और मरीजों की हुई मौत

By भाषा | Updated: August 17, 2020 22:30 IST

राज्य में ठीक होने की दर अब 78.40 प्रतिशत है। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 45,540 कोविड-19 जांच की गई जिससे प्रति 10 लाख प्रतिदिन जांच की दर 700.61 बैठती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में कोविड-19 के 1,033 नये मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,816 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

अहमदाबादः गुजरात में कोविड-19 के 1,033 नये मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,816 हो गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने कहा कि 15 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़़कर 2,802 हो गई। विभाग ने कहा कि दिन में 1,083 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 62,579 हो गई। 

विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर अब 78.40 प्रतिशत है। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 45,540 कोविड-19 जांच की गई जिससे प्रति 10 लाख प्रतिदिन जांच की दर 700.61 बैठती है। गुजरात में अभी तक 13,58,364 नमूनों की जांच की गई है। वहीं अहमदाबाद में सोमवार को कोविड-19 के 158 नये मामले सामने आये जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,162 हो गई। 

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तीन और मरीजों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,662 हो गई। उसने कहा कि सोमवार को 182 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 24,064 हो गई। 

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अहमदाबाद शहर में 145 नये मामले और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 13 नये मामले सामने सामने आये। तीनों मौतें शहर में हुईं। विभाग ने कहा कि जिन 182 मरीजों को छुट्टी दी गई उनमें से 165 शहर से हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम